accident

Naman News
120K views
21 days ago
#🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #📰 बिहार अपडेट #हादसा #पटना न्यूज, नमन न्यूज की खबरें देखते ही देखते गंगा में समा गई स्कॉर्पियो, मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग !! Patna Scorpio Submerged in Ganga: बिहार की राजधानी पटना के दीघा स्थित पाटीपुल घाट पर रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला। शिवपुरी निवासी और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त राम नरेश सिंह अपनी पत्नी के साथ पूजा सामग्री विसर्जित करने घाट पहुंचे थे। स्कॉर्पियो को किनारे खड़ा कर वे जैसे ही नीचे उतरे, ढलान की वजह से गाड़ी धीरे-धीरे गंगा की ओर बढ़ने लगी। ​गफलत में वे हैंड ब्रेक (Handbrake) लगाना भूल गए थे। बुजुर्ग दंपत्ति अपनी आंखों के सामने अपनी गाड़ी को डूबते देख चीखते-चिल्लाते रहे, गुहार लगाते रहे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाना बेहतर समझा। स्कॉर्पियो धीरे-धीरे गहरे पानी में समा गई। सेवानिवृत्त शिक्षक की बेबसी और भीड़ की संवेदनहीनता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देखिए 'नमन न्यूज' की यह विशेष रिपोर्ट।