बरेली

Naman News
757 views
12 days ago
#📹 ट्रेंडिंग वीडियो #लव जिहाद #इंस्टाग्राम #बरेली इंस्टाग्राम पर 'रहमान' बनकर किया निकाह, घर पहुंची तो निकला 'आशिष'! बरेली में मुस्लिम युवती के साथ बड़ी धोखाधड़ी। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्यार और शादी के नाम पर पहचान छिपाकर एक युवती की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। नवाबगंज क्षेत्र के सरदार नगर के रहने वाले आशीष पर आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर खुद को 'रहमान' बताकर फातिमा नाम की युवती से दोस्ती की और फिर करीब ढाई साल पहले निकाह कर लिया। ​फातिमा का दावा है कि उसे सच्चाई तब पता चली जब वह आशीष के घर पहुंची। मामला और भी गंभीर तब हो गया जब आशीष अपने 4 महीने के मासूम बेटे और पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्ती और पहचान के सत्यापन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Parmod Jain
1.1K views
5 months ago
बरेली के बहेड़ी से सपा विधायक अताउर रहमान की बेटी की गुरुवार को शादी हुई। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने धक्के मारकर मैरिज हॉल से बाहर निकाल दिया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा वाले भूमाफिया हैं। इतना महंगा सोना और जमीन वही ले रहे हैं। और तो और ये भाजपा के लोग तो भगवान से भी ऊपर हैं। देखिए न, इकाना स्टेडियम भगवान का नाम है। उसका नाम बदल दिया गया। अब रामपुर का चुनाव हम देखें, तो हमने क्या देखा? लाखों लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया था। पुलिस लगा दी गई थी, जिससे लोग घर से न निकल सकें। सपा न्यू इंडिया विजन को लेकर आगे चल रही है। सपा भविष्य के बरेली के लिए अपना मैनिफेस्टो बनाएगी। अखिलेश यादव ने कहा- मुझे खुशी है कि शादी में आने का मौका मिला। शादी के बहाने बहुत सारे लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है। समाजवादी लोग ऐसे समारोह में जाते हैं। मैं जिन-जिन घरों में जा रहा, उन सभी को धन्यवाद। नैनीताल रोड स्थित होटल ग्रांड निरवाना में हुए शादी समारोह में अखिलेश पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले। #बरेली