महाराष्ट्र के कर्जत स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस में उठा भारी धुआं, ब्रेक जाम होने से मची अफरातफरी
महाराष्ट्र के कर्जत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कोयना एक्सप्रेस के पहियों से भारी धुआं निकलने लगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ब्रेक जाम होने से ब्रेक ब्लॉक पहियों से रगड़ खा रहे थे, जिसे ‘ब्रेक बाइंडिंग’ कहा जाता है। ट्रेन को करीब 10 मिनट रोका गया और तकनीकी टीम ने स्थिति संभाल ली। किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।
#भारतीय रेल