विश्व हेपेटाइटिस दिवस

Mukesh Sharma
1.9K views
17 days ago
#👨‍⚕️विश्व हेपेटाइटिस दिवस🏥🩺 सम्पूर्ण विश्व में आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस का लक्ष्य वायरल हैपेटाइटिस के बारे में लोगो को जागरूक करना है। इसके अतिरिक्त यह दिवस लोगों में इस बीमारी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता है। हेपेटाइटिस से प्रत्येक वर्ष लगभग 14 लाख लोगों की मृत्यु होती है। इस विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ईश्वर से प्रार्थना है, कि हमें इस भयानक रोग को ख़त्म करने की शक्ति प्रदान करें।
दैनिक अपडेट
657 views
17 days ago
समय पर जांच और टीकाकरण से हेपेटाइटिस पर लगेगी रोक: डॉ. विजय भान रेहरा बाजार (बलरामपुर)। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेहरा बाजार में लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय भान ने कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच, उपचार और टीकाकरण से इससे प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई के बारे में सही जानकारी, स्वच्छता का पालन, संक्रमित सुई व ब्लेड के इस्तेमाल से बचाव तथा विशेष रूप से हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण इस बीमारी से सुरक्षा के प्रमुख उपाय हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कमजोरी, भूख न लगना, पीलिया, उल्टी या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। डॉ. विजय भान ने कहा कि "हेपेटाइटिस के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार जागरूकता, समय पर जांच और टीकाकरण है। समय पर जांच कराएं, जीवन बचाएं।" #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़ #विश्व हेपेटाइटिस डे