संजय सिंह

Naman News
721 views
3 days ago
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट #तेजप्रताप यादव #संजय सिंह #चिराग पासवान '25 लाख में दबाया गया दिल्ली होटल कांड!': तेज प्रताप यादव का मंत्री संजय सिंह पर गंभीर आरोप! 💥 दिल्ली के एक नामी होटल में बिहार सरकार के मंत्री और महुआ से लोजपा (रामविलास) के विधायक संजय कुमार सिंह द्वारा एक महिला कर्मचारी के साथ कथित बदसलूकी और ₹25 लाख के लेनदेन से मामले को रफा-दफा करने की खबरों को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीधा हमला बोला है। ​तेज प्रताप यादव के आरोपों पर मंत्री संजय सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि आरोप सच साबित हुए तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे और इसके साथ ही उन्होंने तेज प्रताप यादव को 50 करोड़ रुपये का कानूनी मानहानि नोटिस भी थमा दिया है। मानहानि नोटिस के जवाब में तेज प्रताप ने साफ कहा कि वे "शेर के बेटे हैं और किसी से डरने वाले नहीं हैं"। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा और यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संजय सिंह को मंत्री पद के साथ-साथ पार्टी से भी बाहर किया जाएगा।