#SKCREATIVE2018 - Subscrib करे
#📱PM मोदी के Video ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 😮 *मेरे प्यारे Gen Z❤️*
तुम्हें लगता है कि कुछ घंटे सड़क पर खड़े होकर....दो चार नारे लगा कर, एक दो पत्थर फेंक कर....पुलिस से आँख मिला कर तुम क्रांतिकारी बन गए?
*यही तो सबसे बड़ा भ्रम है।*
कुछ मिनट का थ्रिल...कुछ वायरल रीलें...कुछ हजार लाइक...कुछ लोगों की वाहवाही...और फिर?
फिर नेता अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाएगा।
*शाम को किसी टीवी डिबेट* में बैठकर भाषण देगा.....सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल देगा कि हम अपने युवाओं के साथ हैं
बस... कहानी यहीं खत्म।
*लेकिन तुम्हारी कहानी वहीं से शुरू होगी।*
किसी थाने की एक फाइल में तुम्हारा नाम लिखा जाएगा......फिर कोर्ट...फिर तारीख...फिर वकील...और उसकी फीस...
और सबसे मेन बात पता है क्या होगी??
*कोर्ट में हर तारीख पर तुम्हारे साथ कोई नेता नहीं होगा🤭*
वहाँ होंगे तुम्हारे मजबूर माँ बाप...
जिन बेचारों ने शायद ज़िंदगी में कभी थाने का दरवाज़ा तक नहीं देखा होगा.....वो कचहरी की लाइन में खड़े होंगे
*तुम्हारा मजबूर बाप ऑफिस से छुट्टी लेकर आएगा और वकील की फीस भरेगा।*
वो लोगों के ताने सुनेगा और घर लौटकर तुम्हारी माँ से झूठ बोलेगा कि सब ठीक हो जाएगा...
जबकि अंदर ही अंदर उसे भी नहीं पता होगा कि आगे क्या होने वाला है।
*और जिन नेताओं ने कहा था...हम लीगल हेल्प देंगे...*
बिल्कुल देंगे.....वो लीगल हेल्प देंगे अपने कार्यकर्ताओं को जो छात्र भेष में तुम्हारे साथ खड़ा हुआ दंगे कर रहा है और तुम्हे उकसा रहा है😓
*तुम्हे भी देंगे.....तुम्हे देंगे वो किसी वकील का नंबर* या ज्यादा हुआ तो आमने सामने मिलवा देंगे।
उसके बाद तुम...तुम्हारा परिवार...और तुम्हारी किस्मत।
*मेरे भाई...आज जिस हाथ में पत्थर है...कल उसी हाथ में तुम्हें ऑफर लेटर पकड़ना है।*
आज जिस गले से नारे निकल रहे हैं...कल उसी गले से इंटरव्यू में अपना परिचय देना होगा।
आज जिस चेहरे पर गुस्सा दिख रहा है...कल उसी चेहरे की बैकग्राउंड वेरिफिकेशन होगी।
*याद रखना...दुनिया बदल गई है।*
कैमरे सिर्फ सड़कों पर नहीं हैं...हर मोबाइल में है और मोबाइल हर हाथ में है।
तुम्हे लगता है कि मोबाइल तुम्हारे इशारों पर काम करता है🤣 नही शोना बाबू नही
वो सब कुछ देख रहा है सब कुछ सुन रहा है🤭 बाकी वीडियो बनाते हो फोटो खींचते हो ये सोच के की बाद में डिलीट कर देंगे.....न मेरे शोना ना🥰
*वो डिलीट करने के बाद भी डिलीट नही होती है..*
डिजिटल रिकॉर्ड मिटते नहीं, घूमते रहते हैं।
*और अगर किसी गंभीर मामले में नाम आ गया....जो आना पक्का है👍 तो उसका असर सिर्फ सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं रहेगा....हो सकता है प्राइवेट कंपनी में चपरासी की नौकरी के भी लाले पड़ जाएं।*
यू एस पू एस यूरोप शुरोप को तो भूल ही जाना,,🙆
नौकरी देते समय कोई HR यह नहीं पूछता कि तुम किस विचारधारा के थे...वो सिर्फ यह देखेगा कि तुम्हारा बैकग्राउंड क्या कहता है।
*एक छोटी सी गलती...सालों की मेहनत पर भारी पड़ सकती है।*
रुझान आ भी रहे है जहां अब बच्चे रो रहे है कि पुलिस डिटेन कर रही है....यही होना भी था.....कोई सरप्राइजिंग नही है
*एक बात और...*
नेता बदलते रहेंगे...मुद्दे बदलते रहेंगे...हैशटैग बदलते रहेंगे...लेकिन अगर एक बार *तुम्हारा भविष्य बिगड़ गया😓*
तो उसे ठीक करने कोई नेता नहीं आएगा।
*इसलिए मेरे प्यारे Gen Z...याद रखना*
पत्थर उठाने में पाँच सेकंड लगते हैं...लेकिन उस पत्थर की कीमत चुकाने में कभी कभी तुम्हारी और तुम्हारे परिवार की पूरी ज़िंदगी निकल जाती है🙏
डॉ अनिल जोशी पैथोलोजिस्ट इंदौर की वाल से,साभार कॉपी पेस्ट #📢CJP ने आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान ✊ #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री🎓