ShareChat
click to see wallet page
search
#✈️PM मोदी का इजरायल दौरा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 25 फरवरी को दो दिन के राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। वे इजरायली समय के अनुसार दोपहर 12.45 बजे बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनका बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने स्वागत किया। पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात करेंगे और इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। यह एक खास सम्मान है, जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को हासिल होता है। यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है। पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है। नेतन्याहू के पत्नी के कपड़ों पर हुआ 'मजाक' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तेल अवीव में हल्का-फुल्का पल आया, जब नेतन्याहू ने बताया कि मोदी का भगवा पॉकेट स्क्वायर सारा नेतन्याहू के आउटफिट से मैच करता है। नेतन्याहू ने मैचिंग पर ध्यान दिया, जिस पर PM मोदी ने जवाब दिया कि यह भगवा है। इस पर दोनों हंस पड़े। नेत्रहीन सिंगर ने दी प्रस्तुति पीएम मोदी के दौरे पर भारतीय नेत्रहीन सिंगर दीना सेमटे ने कहा, 'मैं भारत के मणिपुर से हूं। 6 साल की उम्र में मेरी आंखें चली गईं। मैं 12 साल की उम्र में भारत से इजराइल आई थी। मुझे खुशी है कि मैं PM मोदी के सामने परफॉर्म कर रही हूं। संगीत सभी को जोड़ता है। #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
✈️PM मोदी का इजरायल दौरा - hqrechqt ಓಪ್ TOP NEWS पीए्म मोदी इजसयल दार IIVE भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार २५ फरवरी को दो दिन के राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। वे इजरायली समय के अनुसार दोपहर १२.४५ बजे बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे , जहां उनका बेंजामिन नेतन्याहू  और उनकी पत्नी सारा ने स्वागत किया। hqrechqt ಓಪ್ TOP NEWS पीए्म मोदी इजसयल दार IIVE भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार २५ फरवरी को दो दिन के राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। वे इजरायली समय के अनुसार दोपहर १२.४५ बजे बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे , जहां उनका बेंजामिन नेतन्याहू  और उनकी पत्नी सारा ने स्वागत किया। - ShareChat