ShareChat
click to see wallet page
search
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर एक हफ्ते में 1.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस ने नौ से 15 फरवरी के बीच में 11,556 वाहन चालकों पर की है। इस दौरान सबसे ज्यादा चालान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के हुए। पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन ने बताया कि चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के नियम तोड़ने वालों पर सख्ती कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1675, दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट न लगाने पर 750 और दूसरी सवारी पर 748, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 821, गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर 1164, तेज गति में वाहन चलाने पर 49, वाहन चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 63, गलत लेन में वाहन चलाने पर 375 के साथ ही अन्य चालान किए गए। इस दौरान कैमरे से 522 चालान किए गए। इसमें नो एंट्री के 286, तेज गति के पांच, हेलमेट न लगाने पर 28, वाहन का पीयूसी न कराने पर 31, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 124 के साथ ही अन्य चालान किए गए। इस दौरान यातायात पुलिस की तरफ से 16 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 530 से अधिक नागरिकों और विद्यार्थियों को नियमों के बारे में जागरूक किया गया। #गुड़गांव
गुड़गांव - 9 ಠ RAFFIC 713900000 OLICE चर्चा में गुरुग्राम का 'महंगा' हफ्ताः ने सिर्फ 7 दिनों में ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ेने वालों से र१.३९ करोड़ काजुर्माना वसूला! 9 ಠ RAFFIC 713900000 OLICE चर्चा में गुरुग्राम का 'महंगा' हफ्ताः ने सिर्फ 7 दिनों में ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ेने वालों से र१.३९ करोड़ काजुर्माना वसूला! - ShareChat