ShareChat
click to see wallet page
search
राष्ट्रीय महिला दिवस National Women's Day भारत में हर साल 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और कवयित्री सरोजिनी नायडू के सम्मान में 13 फरवरी को उनको जयंती पर भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल मनाया जाता है। 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' और 'भारत कोकिला' के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती के अवसर पर 13 फरवरी 2014 से देश में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई है। आज सरोजिनी नायडू की 142वीं जयंती है। सरोजिनी नायडू ने देश की स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम अघोरनाथ चट्टोपाध्याय था, जो कि नामी विद्वान थे। इनकी मां भी एक कवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं। बचपन से ही सरोजिनी नायडू काफी तेज थीं, जिसकी वजह से उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली थी और 14 वर्ष की उम्र में सभी अंग्रेजी कवियों की रचनाओं का अध्ययन कर लिया था। - सरोजिनी नायडू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। सरोजिनी नायडू साल 1914 में पहली बार महात्मा गांधी से मिलीं और देश के लिए खुद को समर्पित करने की बात उनसे की। - सरोजिनी नायडू साल 1925 में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनीं। सरोजिनी नायडू को 1928 में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में प्लेग महामारी के दौरान अपने कार्यों के लिए कैसर-ए-हिंद से सम्मानित किया गया था। #शत शत नमन
शत शत नमन - १३ फरवरी राष्ट्रीय महिला दिवस शुभ कामनाएँ प्रसिद्ध कवयित्री एवं स्वतंत्रता सेनानी 'भारत कोकिला' आदरणीया सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। Want 9Motivational Videos Appl १३ फरवरी राष्ट्रीय महिला दिवस शुभ कामनाएँ प्रसिद्ध कवयित्री एवं स्वतंत्रता सेनानी 'भारत कोकिला' आदरणीया सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। Want 9Motivational Videos Appl - ShareChat