ShareChat
click to see wallet page
search
‘सखी सहायता डेस्क’ का शुभारम्भ बखरी में किया गया,अब छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित परामर्श सुविधा जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट ‘सखी सहायता डेस्क’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो छात्राओं को खुलकर अपनी बात रखने का सुरक्षित मंच करेगा प्रदान बेगूसराय/बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 17 मार्च, 2026)। बेगूसराय जिला के बखरी प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय राटन में छात्राओं के लिए एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई। विद्यालय में ‘सखी सहायता डेस्क’ का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, प्रधानाध्यापिका कुमारी पूजा , लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षिका प्रवीणा कुमारी ने कहा कि किशोरावस्था के दौरान लड़कियों को कई तरह की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन संकोच और जानकारी के अभाव में वे अपनी समस्याएं साझा नहीं कर पाती हैं। ‘सखी सहायता डेस्क’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो छात्राओं को खुलकर अपनी बात रखने का सुरक्षित मंच प्रदान करेगा। विद्यालय में स्थापित इस डेस्क के माध्यम से अब छात्राएं किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मानसिक तनाव, मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं, पोषण की कमी और एनीमिया जैसी दिक्कतों पर बेझिझक चर्चा कर सकेंगी। साथ ही उन्हें विशेषज्ञों द्वारा उचित मार्गदर्शन और सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी बताया। किशोरियों के लिए खास व्यवस्था‘सखी सहायता डेस्क’ के तहत छात्राओं के लिए गोपनीय और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया गया है, जहां वे बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगी। यह पहल न केवल उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी, बल्कि उन्हें जागरूक और सशक्त भी बनाएगी। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai_jankranti_News #moj_content
#Begusarai_jankranti_News - जनक्रान्ति हिन्दी Sode न्यूज बुलेटिन -- a जनक्रान्ति हिन्दी Sode न्यूज बुलेटिन -- a - ShareChat