#❤️जीवन की सीख #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #👫 हमारी ज़िन्दगी
⁉️प्रश्न:- किसी की हर छोटी बात पर भी मुझे गुस्सा आ जाता है स्थिति वाद-विवाद तक पहुँच जाती है , इससे कैसा बचा जाए?⁉️
✍️उत्तर:- Chemistry में कुछ gases होते हैं जिन्हें Inert Gases बोला जाता है । वह किसी भी chemical से कोई Reaction नहीं देते । आप जानते हैं , उनके इस व्यवहार के कारण वैज्ञानिकों ने उनका नाम रखा है - Noble Gases ।
वह सब Noble हैं । मतलब *महान* हैं । जो जल्दी react करते हैं, हर बात पर , हर chemical पर , उनको Kerosene में , किसी reagent में डुबा कर रखा जाता है , जैसे Sodium । Sodium हवा या पानी के सम्पर्क में आते ही blast कर देता है। तो उसको पचास तरीके से बाँध कर रखा जाता है और उसको Scientist कहते हैं Alkali metals।✍️
⁉️ये elements react क्यों करते हैं ?? ⁉️
🧘इसके पीछे का कारण सुनिए , वह सभी elements react करते हैं जल्दी जिसके Outer most shell electrons से खाली होंगे । जो जितना अंदर से जितना खाली होगा , वह उतने जल्दी react करेगा । जो अंदर से जितना ज्यादा भरा होगा , वह उतना कम react करेगा ।। और यह जितने reactive substance या metal या elements हैं , सभी react इसलिए करते हैं ताकि वह अपने अंदर का खालीपन जो electrons द्वारा है , उसे भरकर Noble Elements बन जाये ।
और Noble elements या Inert Elements इसलिए नहीं react करते क्योंकि वह सम्पूर्ण होते हैं । उनके अंदर खालीपन नहीं होता । वह *पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते* वाली स्थिति में होते हैं ।🧘
🌍तो हमें इस संसार में Inert बनना है । और हम inert कैसे बन सकते हैं ?? 🌍
🤹बस अपने मन बुद्धि अंतःकरण में हरि गुरु के चिंतन के अलावा उसे कभी खाली न रखें ।
खाली रहेंगे अंदर से , आनंद से वंचित रहेंगे ।अंदर से तो सदा उस खालीपन के कारण छोटी छोटी बातों का reaction देंगे ही देंगे ।
इसलिए सदा अपने अंतःकरण को भगवान के नाम , रूप , लीला , गुण , धाम और उनके सन्तों से भरकर रखें । सांसारिक बातों के लिए कोई स्थान न दें । तभी हम Noble या महान बन पायेंगे ।
ये हमारे बुद्धि और विवेक पर निर्भर करता है कि हमें कहाँ कब कितना react करना है । 🤹
‼️तब धीरे धीरे यह भी हुनर आ जायेगा और बाहर बाहर से react करके अंतःकरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा ।‼️


