Rohini Physiotherapist Attack: दिल्ली के रोहिणी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सेक्टर 24 पॉकेट-17 में एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर क्लीनिक में घुसकर दिन दहाड़े हमला कर दिया गया। हैरान वाली बात ये है कि हमला करने वाला पीड़िता का जीजा ही निकला। जीजा ने अपनी साली से चाकू पर हमला किया और अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपी लड़की के कपड़े पहनकर आया था।
घटना दोपहर के वक्त की है जब आरोपी जीजा इलाज कराने के बहाने क्लीनिक में घुसा, उस वक्त आरोपी ने विग लगा रखी थी और उसने लड़की के कपड़े पहने हुए थे। इलाज कराने के बहाने आरोपी जीजा अपनी साली तक पहुंचा और बातचीत के दौरान अचानक तेजी से चाकू निकालकर पीड़िता साली पर वार करने लगा। हमला काफी भयानक बताया जा रहा है। इस दौरान पीड़िता बुरी तरह से घायल हो गई और चीख चीख कर लोगों को बुलाने लगी। #दिल्ली


