ShareChat
click to see wallet page
search
होली भाई दूज भाई और बहन के प्यारभरे रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है. दिवाली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है. इसके अलावा, होली के बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भी भाई दूज मनाने की परंपरा है. इसे भ्राता द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर सौभाग्य का तिलक करती हैं. उसका स्वागत, सत्कार करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. होली भाई दूज की कथा पौराणिक कथा के अनुसार एक नगर में एक बुढ़िया रहा रहती थी, जिसका एक बेटा और एक बेटी थी. बुढ़िया की बेटी की शादी हो गई थी. एक बार होली के बाद बुढ़िया मां के बेटे ने अपनी मां से बहन के यहां जाकर तिलक कराने का आग्रह किया तो मां ने खुशी-खुशी बेटे को इजाजत दी. बुढ़िया का बेटा एक जंगल से गुजरा जहां उसे एक नदी मिली. नदी ने कहा मैं तेरी जान लूंगी. यह सुनकर बुढ़िया का बेटा बोला पहले मैं अपनी बहन से तिलक करा लूं फिर मेरे प्राण ले लेना. यह सुनकर नदी ने उसे जाने दिया और जब वह आगे बढ़ा तो उसे एक शेर मिला. बेटे ने शेर से भी यही कहा और आगे बढ़ गया. फिर उसे एक सांप मिला और उसने सांप से भी यही कहा. इसके बाद बुढ़िया मां बेटा अपनी बहन के घर पहुंचा, उस समय उसकी बहन सूत काट रही थी. होली भाई दूज के दिन बहन ने भाई का तिलक किया लेकिन तिलक कराते वक्त भाई का मन दुखी था. इस पर बहन ने उसके दुख का कारण पूछा तो भाई ने उसे सब बता दिया. बहन ने भाई से रुकने के लिए कहा और खुद एक तालाब के पास गई जहां उसे एक बुढ़िया मिली. बहन ने बुढ़िया से अपने भाई की समस्या का समाधान पूछा. जिसे सुनकर बुढ़िया ने कहा यह तेरे पिछले जन्मों का कर्म है जो तेरे भाई को भुगतना पड़ रहा है. अगर तू अपने भाई को बचाना चाहती है तो उसकी शादी होने तक उसकी सहायता कर और उसकी तरफ आने वाले हर संकट को टाल दे. बुढ़िया की बात सुनकर बहन घर आई और उसने भाई से आकर कहा कि मैं तुम्हें घर छोड़ने साथ चलूंगी. इसके बाद दोनों आगे बढ़ते हैं. रास्ते में उन्हें पहले शेर मिलता है तो बहन शेर के आगे मांस डाल देती है. फिर उन्हें आगे सांप मिलता है तो बहन उसे दूध दे देती है और अंत में उन्हें नदी मिलती है जिस पर वह लड़की की ओढ़नी डालकर नमन करती है. इस तरह से बहन अपने भाई को बचा लेती है. कहते हैं कि होली भाई दूज के दिन यदि बहन व्रत रखकर भाई का तिलक करती है तो भाई को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है. #शुभ कामनाएँ 🙏
शुभ कामनाएँ 🙏 - ५ मार्च २०२६ गुरुवार यमस्वसर्नमस्तेडसु यमुने लोकपूजिते। वरदा भव मे नित्यं सूर्यपुत्रि नमोडस्तु ते।। आपको भाई- बहन के रनेह क अप्रतिम पर्च हेली भाई दूज की हार्दिक बधाई! Chouhanshivraj Chouhanshivrajsingh Appl Want Motivational Vidleos ५ मार्च २०२६ गुरुवार यमस्वसर्नमस्तेडसु यमुने लोकपूजिते। वरदा भव मे नित्यं सूर्यपुत्रि नमोडस्तु ते।। आपको भाई- बहन के रनेह क अप्रतिम पर्च हेली भाई दूज की हार्दिक बधाई! Chouhanshivraj Chouhanshivrajsingh Appl Want Motivational Vidleos - ShareChat