ShareChat
click to see wallet page
search
बीजेपी स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी अपने वर्तमान रूप में 6 अप्रैल, 1980 को अस्तित्‍व में आई। साल 1984 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो सीट जीतने वाली भाजपा आज अपने दम पर बहुमत लेकर केंद्र में सत्‍तारूढ़ है। 6 अप्रैल, 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्‍यक्षता में जनसंघ से निकले लोगों ने बीजेपी बनाई। वाजपेयी और लंबे अरसे तक उनकी परछाई रहे पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवाणी ने मिलकर पार्टी को 1984 में दो सीट से 1998 में 182 सीटों तक ला खड़ा किया था। हिंदुत्‍व और राम जन्‍मभूमि के एजेंडे पर आगे बढ़ी बीजेपी ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत का स्‍वाद चखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में। 2014 में बीजेपी ने 282 सीटें जीतीं तो 2019 में उसकी सीटों का आंकड़ा 300 के पार चला गया। 1977 में जनता पार्टी को सत्ता दिलाई तो एक अन्य सामूहिक आपसी झगड़ों के कारण जनता पार्टी की सरकार गिरने से उत्पन्न हुई निराशा ने लोगों के भ्रम को तोड़ दिया और इस बार यह मतदाताओं के व्यवहार को प्रभावित करने वाला था।"बीजेपी के पहले अध्‍यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। एक वक्‍त बीजेपी गांधी के आदर्शों पर चलने की बात करते हुए राजनीति करती थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में केवल दो सीटें जीतने के बाद, पार्टी हिंदुत्‍व की तरफ आकर्षित हुई। राम जन्‍मभूमि को एजेंडा बनाकर वाजपेयी और आडवाणी की जोड़ी ने बीजेपी को मुख्‍यधारा की राजनीति में ला दिया। 1989 में बीजेपी ने 85 लोकसभा सीटें जीतीं, फिर 1991 में 120 सीटों पर कब्‍जा जमा लिया। वाजपेयी के नेतृत्‍व में बीजेपी ने देश को पहली स्‍थायी गठबंधन की सरकार दी। 2004 में बीजेपी के चुनाव हारने के बाद पार्टी में अगले दौर के नेताओं की खोज शुरू हो गई मोदी और शाह ने बीजेपी को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया के लोकसभा चुनाव में भी जब बीजेपी वापसी नहीं कर सकी तो तब गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को जिम्‍मा सौंपा गया। 2014 का लोकसभा चुनाव बीजेपी ने मोदी के चेहरे को आगे कर लड़ा। उन चुनावों में बीजेपी ने तबतक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया और पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में आ गई। #शुभ कामनाएँ 🙏
शुभ कामनाएँ 🙏 - अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थाापना Rai की हार्दिक शुभकामनाएं ६ अप्रैल १९८० sb अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थाापना Rai की हार्दिक शुभकामनाएं ६ अप्रैल १९८० sb - ShareChat