बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला, बरारी एवं मानिहारी प्रखंड में गंगा नदी के तीव्र कटाव की समस्या के स्थायी निराकरण को लेकर आज हमने दिल्ली में श्री सी आर पाटिल जी, माननीय जलशक्ति मंत्री, भारत सरकार से मुलाकात की। इस दौरान हमने उन्हें ज्ञापन सौंप कर अनुरोध है कि गंगा नदी के इस कटाव-प्रभावित तटीय क्षेत्र को अत्यंत संवेदनशील घोषित कर, सम्बन्धित केंद्रीय एजेंसियों एवं बिहार सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक दीर्घकालिक कार्ययोजना के तहत स्थायी तट-संरक्षण एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे यहाँ के पीड़ित नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके और क्षेत्र की कृषि, आवास तथा जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके ।
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट


