ShareChat
click to see wallet page
search
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में तथा श्री यादवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज (प्रथम)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में दिनॉंक 14.03.2026 को जनपद न्यायालय परिसर ललितपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माननीय अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना नृत्य प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की थीम एक मुट्ठी आसमान” पर प्रस्तुति की गयी। छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु छात्राओं को माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड आदि का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला दिव्यांगजन अधिकारी की ओर से दिव्यांगजन को व्हील चेयर आदि का वितरण माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया तथा मेडीकल हेल्थ चेक अप केम्प का भी आयोजन किया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के कुल 33039 वादों का निस्तारण किया जाकर 120318633/- रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। 1. श्री राकेश वर्मा, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ललितपुर द्वारा मोटर दुर्घटना से संबंधित 24 वाद निस्तारित कर रू0 3930000/- का प्रतिकर दिलाया गया। 2. श्री नन्दप्रताप ओझा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, ललितपुर द्वारा पारिवारिक वाद से संबंधित 49 वाद निस्तारित किये गये। 3. सुश्री सरिता वाधवानी, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत ललितपुर द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। 4. श्री यादवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज(प्रथम), ललितपुर द्वारा 75 वादों का निस्तारण किया गया। 5. श्री विकास कुमार, अपर जिला जज (एस0सी0/एस0टी0एक्ट) ललितपुर द्वारा 02 वाद निस्तारित कर रू0 1500 की समझौता धनराशिका निर्धारण किया। 6. श्री सुनील सिंह, अपर जिला जज (डकैती) ललितपुर द्वारा 02 वाद निस्तारित कर रू0 1000 की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। 7. श्री मंयक जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट द्वारा 2478 वाद निस्तारित कर रू0 350700/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। 8. श्रीमती अदिति जैन, सिविल जज (सी0डि0-एफ0टी0सी0) ललितपुर द्वारा 27 वाद निस्तारित कर 1437589/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। 9. श्रीमती आकृति, सिविल जज (जू0डि0) ललितपुर द्वारा 80 वाद निस्तारित कर 510000/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। 10. श्री नवीन कुमार-2, सिविल जज (जू0डि0-एफ0टी0सी0) ललितपुर द्वारा 10 वाद निस्तारित कर 915000/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। 11. श्री नवीन कुमार -प्रथम, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी द्वारा 235वाद निस्तारित कर रू0 14600/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। 12. श्री अतुल, सिविल जज (जू0डि0) महरौनी द्वारा 231 वाद निस्तारित कर रू0 2310/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। 13. श्री रंजीत, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट द्वारा 145 वाद निस्तारित कर रू0 4540/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। 14. जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 713 वादों का निस्तारित कर रू0 11,28,19,000/-की समझौता राषि का निर्धारण किया गया। 15. भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा टेलीफोन से संबंधित 01 वाद निस्तारित कर रू0 3010/- की समझौता धनराशिका निर्धारण किया गया। 16. जिलाधिकारी ललितपुर एवं उनके अधीनस्थ न्यायालयों/विभागों द्वारा 28958 वादों का निस्तारण किया गया। 17. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, ललितपुर द्वारा 05 वाद निस्तारित कर रू0 329384/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। जनपद न्यायालय ललितपुर में परिवार न्यायालय के 12 दम्पतियों के वैवाहिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। सभी दम्पतियों द्वारा एक-दूसरे को माला पहनाकर घर भेजा गया। मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारी/कर्मचारीगण, वादकारीगण उपस्थित रहे एवं वादकारियो ने अपने वादों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त किया। दिनांक-14.03.2026 सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, #ramjitiwarimadawara #timesnowbundelkhand #lalitpur #ललितपुर न्यूज़
ramjitiwarimadawara - TMMESNOW Reg N:UDYAM-UP 49-0013438 बुन्देलखण्डकानं 1 चेच पोर्टल [BUNDELKHAND डिजिटल एडीशन टाइम्स नागबुन्दलखण्ड 9455422423 WNTUMESMOMBUNDELKHAND Con नीदिखेयीरी Forr Muriinclriuತlcr iulce; ललितप्रुर : जनपद ऱ्यायालय परिसूरमें राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन TMMESNOW Reg N:UDYAM-UP 49-0013438 बुन्देलखण्डकानं 1 चेच पोर्टल [BUNDELKHAND डिजिटल एडीशन टाइम्स नागबुन्दलखण्ड 9455422423 WNTUMESMOMBUNDELKHAND Con नीदिखेयीरी Forr Muriinclriuತlcr iulce; ललितप्रुर : जनपद ऱ्यायालय परिसूरमें राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन - ShareChat