
Times now bundelkhand
@times_now_bundelkhand
www.timesnowbundelkhand.com
धमकी ने ली 17 वर्षीय युवती की जान, पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ललितपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के सनसनीखेज मामले में नीतेश लोधी, अनीश लोधी और सचिन लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
8 अप्रैल को मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी लेकिन उस धमकी का असर इतना खौफनाक हुआ कि अगले ही दिन 17 वर्षीय छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सर्विलांस और साक्ष्यों के दम पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया
#timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara #lalitpur #ललितपुर न्यूज़ ##madawara
#ललितपुर न्यूज़ #lalitpur #ramjitiwarimadawara #timesnowbundelkhand
ललितपुर जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष 8 गंभीर घायल #ललितपुर न्यूज़ #lalitpur #timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara
जनपद ललितपुर के पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें
वायरल वीडियो कस्बा नाराहट का बताया जा रहा है #ललितपुर न्यूज़ #lalitpur #timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara
गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ किया गया विदा।
पुलिस ने सलामी देकर कराया मृतक पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार
महरोनी के लाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
टीचर कॉलोनी महरोनी में निवासरत ग्राम बारचौन के मूल निवासी मोहनलाल अहिरवार के बड़े पुत्र रामकुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया है, रामकुमार उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जीआरपी थाना बाँदा में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे, यह 2011 बेच के पुलिसकर्मी थे।
प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि करीब पंद्रह दिन पूर्व जीआरपी थाना
बाँदा में ड्यूटी करते समय पुलिस कर्मी की तबियत अचानक बिगड़ी जिसे लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
जवान दो सप्ताह चले लम्बे इलाज के बाद भी वह बीमारी से जंग नहीं जीत पाया और मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया, अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जिसे परिजन एम्बुलेंस के जरिये बुधवार को तड़के घर लेकर पहुँचे।
ललितपुर पुलिस प्रशासन ने मृतक को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देकर विदा करते हुए अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया।
मुक्तिधाम परिसर में अंतिम संस्कार के उपरांत शोकसभा आयोजित की गयी।
#ललितपुर न्यूज़ #lalitpur #ramjitiwarimadawara #timesnowbundelkhand
मड़ावरा से महरौनी जा रही स्कूली बस पेड़ से टकराई #ललितपुर न्यूज़ #lalitpur #timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara
ललितपुर में दिनदहाड़े हुई बैंक में चोरी से मचा हड़कंप #ललितपुर न्यूज़ #lalitpur #ramjitiwarimadawara #timesnowbundelkhand
मड़ावरा में किसानों की गैंहू की फसल में लगी आग फसल जलकर हुई खाक #ललितपुर न्यूज़ #lalitpur #timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में तथा श्री यादवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज (प्रथम)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं श्री देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में दिनॉंक 14.03.2026 को जनपद न्यायालय परिसर ललितपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम माननीय अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना नृत्य प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की थीम एक मुट्ठी आसमान” पर प्रस्तुति की गयी। छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु छात्राओं को माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड आदि का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला दिव्यांगजन अधिकारी की ओर से दिव्यांगजन को व्हील चेयर आदि का वितरण माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया तथा मेडीकल हेल्थ चेक अप केम्प का भी आयोजन किया गया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के कुल 33039 वादों का निस्तारण किया जाकर 120318633/- रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।
1. श्री राकेश वर्मा, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ललितपुर द्वारा मोटर दुर्घटना से संबंधित 24 वाद निस्तारित कर रू0 3930000/- का प्रतिकर दिलाया गया।
2. श्री नन्दप्रताप ओझा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, ललितपुर द्वारा पारिवारिक वाद से संबंधित 49 वाद निस्तारित किये गये।
3. सुश्री सरिता वाधवानी, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत ललितपुर द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया।
4. श्री यादवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज(प्रथम), ललितपुर द्वारा 75 वादों का निस्तारण किया गया।
5. श्री विकास कुमार, अपर जिला जज (एस0सी0/एस0टी0एक्ट) ललितपुर द्वारा 02 वाद निस्तारित कर रू0 1500 की समझौता धनराशिका निर्धारण किया।
6. श्री सुनील सिंह, अपर जिला जज (डकैती) ललितपुर द्वारा 02 वाद निस्तारित कर रू0 1000 की समझौता धनराशि का निर्धारण किया।
7. श्री मंयक जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट द्वारा 2478 वाद निस्तारित कर रू0 350700/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
8. श्रीमती अदिति जैन, सिविल जज (सी0डि0-एफ0टी0सी0) ललितपुर द्वारा 27 वाद निस्तारित कर 1437589/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।
9. श्रीमती आकृति, सिविल जज (जू0डि0) ललितपुर द्वारा 80 वाद निस्तारित कर 510000/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।
10. श्री नवीन कुमार-2, सिविल जज (जू0डि0-एफ0टी0सी0) ललितपुर द्वारा 10 वाद निस्तारित कर 915000/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।
11. श्री नवीन कुमार -प्रथम, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी द्वारा 235वाद निस्तारित कर रू0 14600/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।
12. श्री अतुल, सिविल जज (जू0डि0) महरौनी द्वारा 231 वाद निस्तारित कर रू0 2310/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।
13. श्री रंजीत, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट द्वारा 145 वाद निस्तारित कर रू0 4540/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
14. जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 713 वादों का निस्तारित कर रू0 11,28,19,000/-की समझौता राषि का निर्धारण किया गया।
15. भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा टेलीफोन से संबंधित 01 वाद निस्तारित कर रू0 3010/- की समझौता धनराशिका निर्धारण किया गया।
16. जिलाधिकारी ललितपुर एवं उनके अधीनस्थ न्यायालयों/विभागों द्वारा 28958 वादों का निस्तारण किया गया।
17. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, ललितपुर द्वारा 05 वाद निस्तारित कर रू0 329384/- की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।
जनपद न्यायालय ललितपुर में परिवार न्यायालय के 12 दम्पतियों के वैवाहिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। सभी दम्पतियों द्वारा एक-दूसरे को माला पहनाकर घर भेजा गया।
मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारी/कर्मचारीगण, वादकारीगण उपस्थित रहे एवं वादकारियो ने अपने वादों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त किया।
दिनांक-14.03.2026
सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, #ramjitiwarimadawara #timesnowbundelkhand #lalitpur #ललितपुर न्यूज़
ललितपुर में ट्रेन से टकराकर तेंदुआ हुआ गंभीर रूप से घायल #lalitpur #ललितपुर न्यूज़ #timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara





