ShareChat
click to see wallet page
search
नगर पंचायत फफूंद गौशाला बनी 'डेथ चैंबर': भूख और लापरवाही से गोवंशों ने तोड़ा दम औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार के गोवंश संरक्षण दावों के उलट, नगर पंचायत फफूंद की सरकारी गौशाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। पक्के तालाब स्थित इस गौशाला से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ चारे और इलाज के अभाव में बेजुबान पशु तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। स्थानीय गौरक्षा दल टीम अभिषेक दुबे, शौरभ बाबू, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, डॉक्टर अभिषेक कुशवाह, अनुराग धनगर, गौरब राजपूत ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का खुलासा किया। गौरक्षकों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनवर कुरैशी और अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय की मिलीभगत से गौशाला के बजट का बंदरबांट किया जा रहा है। कागजों पर खर्च दिखाकर जमीनी स्तर पर पशुओं को भूखा मरने के लिए छोड़ दिया गया है। आक्रोशित गौरक्षा दल ने मृत गोवंशों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, ईओ विनय कुमार पाण्डेय ने मामले की आंतरिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। #औरैया न्यूज़ #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #theakashurfakkibhaiya #theakashurfakki @ShareChat Hindi @Webdunia Hindi @Sharechat Creator Adda
औरैया न्यूज़ - ShareChat
00:58