श्रद्धा और आस्था के अवतार, लोकदेवता परम् पूज्य भगवान श्री देवनारायण जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐💐 भगवान श्री देवनारायण जी ने लोकमंगल, न्याय और धर्म की स्थापना हेतु अवतार लेकर अधर्म का नाश किया तथा पीड़ित, शोषित और वंचित जनों को संरक्षण प्रदान किया। उनके महान कार्य लोकजीवन में सत्य, करुणा, सेवा और सामाजिक समरसता के शाश्वत प्रतीक हैं। लोकदेवता देवनारायण जी महाराज! आपकी कृपा-दृष्टि सदा हम सभी पर बनी रहे, खेत-खलिहान हरे-भरे रहें, घर-आँगन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हों तथा समाज में धर्म, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का दीप निरंतर प्रज्वलित रहे। #श्री देवनारायण भगवान #🙏भानु सप्तमी 🪔 #🛕मंदिर दर्शन🙏 #श्री सांवलिया सेठ की जय 🙏🙏 #🌸 जय श्री कृष्ण😇
80 likes
108 shares

More like this