*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 09 मार्च 2026*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2082*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - चैत्र*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - षष्ठी रात्रि 11:27 तक तत्पश्चात् सप्तमी*
*⛅नक्षत्र - विशाखा शाम 04:11 तक तत्पश्चात् अनुराधा*
*⛅योग - व्याघात प्रातः 07:36 तक तत्पश्चात् हर्षण*
*⛅राहुकाल - सुबह 08:12 से सुबह 09:40 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय - 06:42*
*⛅सूर्यास्त - 06:33 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:04 से प्रातः 05:53 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:14 से दोपहर 01:01 (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:13 से मध्यरात्रि 01:01 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*🌥️व्रत पर्व विवरण - एकनाथजी षष्ठी, सर्वार्थसिद्धि योग (शाम 04:11 से प्रातः 06:41 मार्च 10 तक)*
*🌥️विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुंह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
https://whatsapp.com/channel/0029VaARDIOAojYzV7E44245
*🔹होली के बाद ध्यान रखने योग्य बातें🔹*
#✡️ज्योतिष समाधान 🌟 #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🙏रोजाना भक्ति स्टेट्स
*🔸१] होली के बाद के २० - २५ दिन नीम के २० - २५ कोमल पत्ते व १ - २ काली मिर्च खा लो या नीम के फूलों का रस १ – २ काली मिर्च का चूर्ण डालकर पी लो । इससे शरीर में ठंडक रहेगी और गर्मी झेलने की शक्ति आयेगी, पित्त-शमन होगा और व्यक्ति वर्षभर निरोग रहेगा ।*
*🔸२] होली के बाद १५ – २० दिनों तक बिना नमक का भोजन करें तो आपके स्वास्थ्य में चार चाँद लग जायें । बिना नमक का नहीं कर सकते तो कम नमकवाला भोजन करो ।*
*🔸३] अपने सिर को धूप से बचाना चाहिए । जो सिर पर धूप सहते हैं उनकी स्मरणशक्ति, नेत्रज्योति और कानों की सुनने की शक्ति क्षीण होने लगती है । ४२ साल के बाद बुढापा शुरू होता है, असंयमी और असावधानीवालों का दिमाग कमजोर हो जाता है । गर्मियों में नंगे सिर धूप में घूमने से पित्त बढ़ जाता है, आँखें जलती हैं । अत: सिर को धूप से बचाओं, अपने को दुःखों से बचाओ, मन को अहंकार से बचाओ और जीवात्मा को जन्म-मरण से बचा के परमात्मा से प्रेम करना सिखा दो !*


