ShareChat
click to see wallet page
search
#❤️जीवन की सीख 🌟 || सकारात्मक बनें-प्रसन्न रहें || 🌟 प्रसन्नता ही जीवन का सौंदर्य है। चित्त की अप्रसन्नता में चेहरे का सौंदर्य कोई मायने नहीं रखता है। सुखमय जीवन के लिए चेहरा सुन्दर हो अथवा न हो लेकिन हृदय में प्रसन्नता अवश्य होनी चाहिए। महत्वपूर्ण ये नहीं कि आप कितने सुंदर हैं अपितु महत्वपूर्ण ये है, कि आप कितने प्रसन्न हैं। प्रसन्नचित्त व्यक्ति सकारात्मकता का भी पर्याय है। व्यक्ति की सोच जितनी सकारात्मक होगी उसका मन उतना ही प्रसन्न भी रहेगा। सकारात्मक विचारों से ही जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण संभव हो पाता है और सकारात्मक विचार सदैव श्रेष्ठ संग से प्राप्त होते हैं। जिनके पास श्रेष्ठ विचार वाले व्यक्तियों का संग रहा वो पाण्डवों की तरह विपरीत परिस्थितियों में भी प्रसन्नता पूर्वक जी सके। जीवन में सदैव श्रेष्ठ का संग करें ताकि उनसे प्राप्त प्रेरक विचार आपके जीवन परिवर्तन का कारण बन सकें और सुविचारों की महक से पुष्प की तरह आपका जीवन भी प्रसन्न एवं सौंदर्यपूर्ण बन सके।🖋️ जय श्री राधे कृष्ण ⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥⛓️‍💥
❤️जीवन की सीख - ShareChat