#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट
#चोरों_का_आतंक : भरतपुर शहर के गोपालगढ़ मोहल्ले में स्थित ‘सेनी वाली गली’ में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ करने का मामला। वारदात के दौरान चोरों ने घर में रखी एक छोटे बच्चे की मिट्टी की गुल्लक तक नहीं छोड़ी और उसमें जमा हजारों रुपये भी निकाल ले गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता सैनी गुरुवार को अपने परिवार के साथ कोसी कला में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। घर पर उनकी बुजुर्ग सास अकेली थीं, जो बाहर के कमरे में सो रही थीं। देर रात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों व अलमारियों के ताले तोड़ते हुए जमकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब ढाई किलो चांदी और भारी मात्रा में सोने के आभूषण ले गए। इसके अलावा अलमारी में रखी नकदी भी समेट ली और बच्चे की गुल्लक तोड़कर उसमें रखे करीब 30 से 35 हजार रुपये भी चोरी कर लिए।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित परिवार ने कुल नुकसान करीब 10 लाख रुपये आंका है। शुक्रवार सुबह जब बुजुर्ग महिला की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। गेट खुले पड़े थे और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत और रोष का माहौल है।


