बस दूर होकर भी दूरी ना लगे,
इतना अपनापन बनाए रखना…
फासले चाहे जितने भी हों दरमियाँ,
दिल से दिल का रास्ता खुला ही रखना…
नाम चाहे दोस्ती का हो या प्यार का,
पर एहसासों को सच्चा ही रखना…
जब कभी यादों की हवा छूकर गुज़रे,
मुस्कुराहट में मेरा हिस्सा बचाए रखना…
रिश्ता शब्दों से नहीं, विश्वास से जीता है,
बस इस विश्वास को ज़िंदा बनाए रखना #❤️Love You ज़िंदगी ❤️



