ShareChat
click to see wallet page
search
UP कानपुर में ऐसा खेल पकड़ा गया कि सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे! खाद्य विभाग ने रजनीश ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा तो अंदर का नज़ारा देखकर अफसरों के होश उड़ गए। करीब 100 क्विंटल खजूर के डिब्बों का अंबार लगा था — कीमत लगभग 50 लाख रुपये! लेकिन असली झटका तब लगा, जब जांच में पता चला कि ये खजूर साल 2022 में ही एक्सपायर हो चुका था। और ऊपर से चालाकी देखिए — पुराने माल पर 2026 की नई एक्सपायरी का स्टिकर चिपकाकर #Ramadan रमजान माह में ही UP व दिल्ली के बाजार में बेचने की तैयारी थी! यानी “पुराना माल, नया कमाल” का खेल चल रहा था। सैंपल जांच में खजूर खाने लायक नहीं पाया गया, जिसके बाद पूरा स्टॉक सीज कर दिया गया। अब खाद्य विभाग सख्त एक्शन की तैयारी में है और यह भी खंगाला जा रहा है कि ये माल किन-किन बाजारों में पहुंचने वाला था। #राजधानी दिल्ली
राजधानी दिल्ली - ShareChat