BUDAUN News 24
4K views 5 months ago
बदायूं। घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगा दी है। इससे होटल, रेस्तरां और बड़े खानपान के प्रतिष्ठानों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। इसके साथ ही जनपद में घरेलू सिलिंडर की बुकिंग पर भी संकट छा रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जिले में करीब 862 कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ता हैं। ये प्रतिष्ठान प्रतिदिन 158 सिलिंडरों की खपत करते हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कमर्शियल के 3287 सिलिंडर अभी स्टॉक में हैं। वहीं गैस एजेंसी संचालक अपने यहां पर इन सिलिंडरों का स्टॉक शून्य बता रहे हैं। इससे होटल संचालकों को ब्लैक में सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं जनपद में प्रतिदिन 13468 घरेलू सिलिंडरों की खपत होती है, जबकि मंगलवार तक जनपद में गैस एजेंसियों के पास 16403 सिलेंडरों को स्टॉक मौजूद था। वहीं सिलिंडर की कमी की अफवाह के चलते उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जरुरत के मुताबिक ही सिलिंडर लें। ब्लैक में सिलिंडर खरीदकर रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। गैस की कहीं कोई कमी नहीं है। जिले में पूरा स्टॉक मेंटेन किया जा रहा है। स्टॉक घटने ही नई आपूर्ति मंगा ली जाएगी। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें, इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। घरेलू खपत को दी गई प्राथमिकता सोमवार को केंद्र सरकार ने नए निर्देश जारी कर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इसके तहत कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इस फैसले के बाद शहर के होटल, रेस्तरां, ढाबे और बड़े किचन संचालकों में चिंता बढ़ गई है। कई प्रतिष्ठानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो उन्हें कामकाज सीमित करना पड़ सकता है। मौके का फायदा उठाने के लिए मुनाफाखोर हुए सक्रिय बढ़ते गैस संकट को देखते हुए मुनाफाखोर सक्रिय हो गए है। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि बताया कि 1500 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर 1800 से 1900 रुपये में मिलना शुरू हो गया है। दूसरी तरफ घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग न होने के कारण लोग ब्लैक में सिलिंडर खरीद रहे हैं। लोगों के मुताबिक, बुकिंग न होने की स्थिति में ब्लैक में 1100 रुपये में घरेलू सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #गैस #गैस का दाम
46 likes
23 shares

More like this