Broken heart 💔 💔
2K views 4 months ago
#😢हरीश राणा का AIIMS में निधन 🙏 गाजियाबाद के हरीश राणा का 13 साल का लंबा संघर्ष मंगलवार को दिल्ली के एम्स में उनके निधन के साथ समाप्त हो गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 11 मार्च 2026 को पैसिव यूथेनेशिया (इच्छामृत्यु) की अनुमति मिलने के बाद उन्हें एम्स के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिवार के निर्णय के अनुसार अब उनके अंगों को दान किया जाएगा। अगस्त 2013 में चंडीगढ़ में अपनी पीजी की चौथी मंजिल से गिरने के बाद सिविल इंजीनियरिंग के छात्र हरीश क्वाड्रिप्लेजिया (पूर्ण लकवा) का शिकार हो गए थे। तब से वे पूरी तरह बिस्तर पर थे। जुलाई 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट से इच्छामृत्यु की अर्जी खारिज होने के बाद, परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अब मुंबई के एक लेखक-निर्माता ने हरीश के जीवन और उनके परिवार के इस लंबे कानूनी संघर्ष पर बायोपिक बनाने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने हरीश के वकील मनीष जैन से संपर्क किया है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वकील ने निर्माता से अभी कुछ समय इंतजार करने को कहा है।
21 likes
13 shares

More like this