मोहब्बत..!
किसी का हाथ थामना ही नहीं
बल्कि उसकी अनुपस्थिति में भी
अपनी हथेलियों में
उसकी गरमाहट महसूस करना है
ये वो अदृश्य ख़ामोशी है
जो दो लोगों के बीच बैठकर
बिना बोले सारी बातें कह देती है
मोहब्बत कमरे की हवा जैसी है
दिखती नहीं पर
हर जगह और साँस में शामिल रहती है
श्री राधे 🍁 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️


