ShareChat
click to see wallet page
search
गोवा राज्य मुक्ति दिवस 15 अगस्त सन 1947 को भारत तो आजाद हो गया था लेकिन गोवा हमेशा से स्वतंत्र भारत का हिस्सा नहीं था। गोवा स्वतंत्र भारत का हिस्सा 19 दिसंबर 1961 को हुआ। इसलिए 19 दिसंबर को हर गोवा मुक्ति दिवस मनाता है। लेकिन गोवा 30 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है क्योंकि 30 मई 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया था। जिसके बाद 19 दिसंबर 1961 में गोवा को पुर्तगालियों ने भारतीय प्रशासन को सौंपा था। गोवा की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए गोवा मुक्ति दिवस (Goa Liberation Day) मनाया जाता है। गोवा शहर पर मार्च 1510 में अलफांसो-द-अल्बुकर्क के नेतृत्व में पुर्तगालियों का आक्रमण हुआ था, जिसके बाद गोवा पुर्तगालियों के कब्जे में चला गया था। गोवा पूर्व दिशा में पुर्तगाली साम्राज्य की राजधानी बन गया था। जहां लिस्बन के समान नागरिक अधिकार दिए गए और 1575 से 1600 के बीच यह पुर्तगालियों के अदर उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर था। अब गोवा मुक्ति दिवस गोवा में जश्न और उत्सव की तरह मनाया जाता है. राज्य में तीन अलग-अलग स्थानों से एक मशाल जुलूस निकाला जाता है, ये सभी आजाद मैदान में मिलते हैं. यह वह जगह है जहां उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने गोवा के अधिग्रहण में अपनी जान गंवा दी. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे सुगम संगीत- कन्नड़ भाषा में कविता के साथ एक भारतीय संगीत शैली- इस अवसर का सम्मान करने के लिए आयोजित किए जाते हैं। #शुभ कामनाएँ 🙏
शुभ कामनाएँ 🙏 - गोवा मुक्ति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं १९ दिसंबर १९६१ ही के दिन १९६१ में आज ऑपरेशन विजय ' में सहभागी PORTUGUESE ERRITOR होकर पुर्तगाल के आधिपत्य से 8595 ٢0  /6 0- गोवा को मुक्त कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी स्वाधीनता सेनानियों एवं वीर सैनिकों को शत्-्शत् नमन। गोवा मुक्ति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं १९ दिसंबर १९६१ ही के दिन १९६१ में आज ऑपरेशन विजय ' में सहभागी PORTUGUESE ERRITOR होकर पुर्तगाल के आधिपत्य से 8595 ٢0  /6 0- गोवा को मुक्त कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी स्वाधीनता सेनानियों एवं वीर सैनिकों को शत्-्शत् नमन। - ShareChat