सुनो!
माफ़ करोगे गर एक बात बताऊ तुमको......
..................
कुछ दिनों से कोई अच्छा लगने लगा है
पता है जान,वो बड़ा सच्चा लगने लगा है
तुम तो जानते हो मेरी हड़बड़ी को
थामने लगता हूँ हर गुजरे घड़ी को
कुछ दिनों से खूब लिखा उनके ख़याल मे
ढूँढा खुद को उनके किये, कई सवाल मे
वो लगते भी तुमसा हैं हमदम
हंसने का दावा करते है हरदम
कल एक दर्द लिखा उसने अपनी हँसी मारकर
पढ़ कर लगा, मुझे लिख दिया कहीं से उठाकर
ना कोई इश्क़ नहीं हुआ है उससे जान
जानते हो इश्क़ होगा नहीं किसीसे जान
पर पता नहीं क्यूँ बडा अच्छा लगने लगा है
उनका हर भेजा संदेश सच्चा लगने लगा है
"तुम्हारी तरह वो भी खामोश रहती है,
लबों से ज्यादा आँखों से कहती है!!
कुछ टूट के वो भी बिखरी है शायद,
मेरे वजूद का ही एक हिस्सा लगती है"!!
सुनो!
गर इश्क़ हो गया तो क्या करूँगा
तुम्हे भूलना होगा वो कैसे करूँगा
😭😭😭😭
अभी बस इतना ही कहना था....
रोज़ बताऊंगा उनका हाल तुमको...
अब सुन लेना! सुनोगे ना!
#❤️Love You ज़िंदगी ❤️


