Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हुए 84 गेंदों पर शतक जड़ दिया। उन्होंने इस शतक के इतिहास रच दिया है। रोहित पहले दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे और इसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स में अपना दम दिखाया और शतक ठोक दिया। रोहित का वनडे में ये 34वां शतक है।
रोहित ने आखिरी बार वनडे में कोई शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2025 में लगाया था। इसके बाद वे वनडे में शतक नहीं लगा सके थे और उनकी फॉर्म पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसे में उन्होंने लॉर्ड्स में शतक लगाकर आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। इस शतक के साथ उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
रोहित शर्मा ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर सका था। इससे पहले वनडे में लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज था। गांगुली ने 2004 में 90 रनों की पारी खेली थी।
रोहित ने ये सेंचुरी 39 साल और 80 दिनों की उम्र में जड़ी है। इसी के साथ वे भारत के लिए वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित ने विदेशी बल्लेबाज के तौर पर किसी एक देश में वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 8 शतक लगाए हैं। इसी के साथ वे सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं। तेंदुलकर ने यूएई में 7 शतक लगाए थे और अब उन्हें रोहित ने पीछे छोड़ दिया है।
#IndVsEng #ODI #TeamIndis #Newsgenix #🔥 टीम इंडिया 🇮🇳