!! तुम्हारी शिकायते, मेरा इश्क़ !!
ये यकीं का ही
तो एक हसीन सिलसिला है,
तभी तो इस दिल को तेरे पास
लाया है मैंने..!!
न बेवजह कोई
अरमान जगाया है मैंने,
तुझे रूह की गहराई में बसाया
है मैंने..!!
मेरी फितरत में
नहीं बीच राह से मुड़ जाना,
तेरी धड़कन को अपना मक़ाम
बनाया है मैंने...!!
ये जो इल्ज़ाम है
कि मैं आ कर चली जाऊँगी,
तेरे सीने में खुद को धड़कन सा
छुपाया है मैंने...!!
सिर्फ लफ्ज़ों से
उम्रभर का वादा नहीं करती,
तुझे अपनी हर दुआ में मांग कर
पाया है मैंने..!!
जमाने के सामने
तुझपे हक यूँही नहीं जताती,
तुझे अपनी हर साँस का हिस्सा
बनाया है मैंने..!!
बेबाक है मेरा इश्क़,
कोई पर्दा नहीं अब इसमें,
तेरी बाहों की तपिश में खुद को
पिघलाया है मैंने...!!
जब चूमती है तेरी
नज़रें मेरी इन आँखों को,
हया की हर एक हद को खुशी से
मिटाया है मैंने...!!
तेरी
आँखों में नमी देख
कर मेरी जान निकलती है,
तुम्हें रुलाने का ख्वाब भला कब
सजाया है मैंने ?
आ मेरे
सीने से लग जा,
सारे गिले भूल कर अब,
तेरी एक मुस्कुराहट पे अपना
सब कुछ लुटाया है मैंने...!!
ये यकीं का ही
तो एक हसीन सिलसिला है,
तभी तो इस दिल को तेरे पास
लाया है मैंने..!! #❤️Love You ज़िंदगी ❤️



