.
#जय श्री कृष्ण
“ काली कमली वाला "
क्यों कहलाते है कन्हैया...!!
एक बार श्याम सुन्दर को नजर लग गई। अब यशोदा मैया बहुत ही परेशान कि ये नजर दूर हो तो कैसे हो। तब नंदगांव की पुरोहतानी ने उपाय बताया कि- अगर बरसाने की राधा का पुराना कपडा इसे पहना दिया जाए तो तेरे लाला को नजर नही लगेगी । मैया तुरंत ही चल पडी बरसाना । ये नही सोचा कि सर्दी का मौसम है, सुबह जाऊंगी, ना -ना लाला को नजर ना लगे, ये काम तो पहले करना ही है । बरसाने पहुंचकर, राधे रानी की मां कीर्ति जी से यशोदा मैया बोली- मेरे लाला को नजर बहुत लगे है। पुरोहताईन ने कहा है कि अगर आपकी लाली का कोई पुराना कपडा मिल जाए तो मेरे लाला को नजर नही लगेगी । यशोदा मैया की बात सुनकर कीर्ति जी बोली -"हाय -हाय ये आप क्या कह रही है, नंद बाबा हमारे राजा है । हम अपनी बेटी का पुराना कपडा आपको कैसे दें?" भीतर खडी राधा रानी सब सुन और मुस्करा रही थी । वो बाहर आकर बोली- श्याम सुन्दर को नजर ना लगे उसके लिए मै पुराना कपडा तो क्या, अपने प्राण भी दे सकती हूं और सर्दी के कारण राधा रानी ने जो "काली कमली" खुद ओढ रखी थी वही उतारकर यशोदा मैया को दे दी।
तब से हमारा कन्हैया काली कमली ओढ कर रखता है। राधा रानी की प्रसादी काली कमली, श्याम सुंदर कभी अपने से अलग नही करते।
राधे राधे....
जय श्रीकृष्ण....
.


