ShareChat
click to see wallet page
search
_*🌷रात्रि चिंतन🌷*_ _*जब ईश्वर के फैसलों पर यकीन होने लगे, तब मन जिद करना छोड़ देता है। कमरा कितना भी खूबसूरत हो अगर छत से पानी टपकता रहे तो हम बरामदे में ही बेहतर हैं। स्वाभिमान को ठेस पहुँचे वहाँ न प्रेम है, न शानो शौकत।अगर किसी से अपनी अहमियत जाननी है तो एक बार उसे गुस्सा दिलाकर देखो, हमारे लिए उसके दिल में क्या है सब उसके जुबान पर आ जायेगा।*_ _*संसार हमें भागना सिखाएगा, हमें ठहरना सीख लेना होगा, वही काम आएगा। जन्म जन्म से हम भाग तो रहे हैं, इस बार ठहर कर भी देखना है। जिंदगी जीना और जिंदा रहने में काफ़ी फर्क है, जिंदा रहना एक "जरूरत" है और जिंदगी जीना एक "कला" है।*_ _*॥ जय श्री राधे कृष्ण ॥*_ _*🌺🌷शुभ रात्रि🌷🌺*_ #☝अनमोल ज्ञान #📒 मेरी डायरी #☝ मेरे विचार #👫 हमारी ज़िन्दगी #🙏सुविचार📿