Praveen Kumar Yadav
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (C.I.S.F) के 57वे स्थापना दिवस की मैं आप सभी C.I.S.F के जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां देता हूं।C.I.S.F का पूर्ण रूप Central Industrial Security Force होता है।यह गृहमंत्रालय के अधीन काम करने वाला एक प्रमुख बल है।10 मार्च 1969 ई को इस बल की स्थापना हुई थी।C.I.S.F अधिनियम 1968 के अंतर्गत इस बल का गठन किया गया था।प्रारम्भ में इस बल मे 3129 कर्मी लगभग कार्यरत थे।C.I.S.F का मुख्यालय नई दिल्ली में है।इस बल का मुख्य कार्य देश के प्रमुख सार्वजनिक और निजी औधोगिक उपक्रमों,हवाई अड्डों,मेट्रो,सरकारी भवनों,परमाणु ऊर्जा संयंत्रो और V.I.P सुरक्षा को बनाए रखना है।मूल रूप से इस बल का गठन केंद्र सरकार के औद्योगिक उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था लेकिन समय के साथ इस बल की जिम्मेदारी बढ़ गई है।C.I.S.F का नेतृत्व महानिदेशक रैंक के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी द्वारा किया जाता है जिनकी सहायता के लिए अतिरिक्त महानिदेशक रैंक के आईपीएस (I.P.S) अधिकारी होते हैं।बल को नौ क्षेत्रों में (हवाईअड्डे) उत्तर,उत्तर-पूर्व,पूर्व,पश्चिम,दक्षिण,प्रशिक्षण, दक्षिण-पूर्व,मध्य में विभाजित किया गया है और इसमें एक अग्निशमन विंग भी है।प्रवीर रंजन जी 1 अक्टूबर 2025 से इस बल के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।आप C.I.S.F के 32 वे प्रमुख हैं।वर्तमान में C.I.S.F में 1,88,000 कार्मिक सदस्य हैं जिनका उद्देश्य संरक्षण और सुरक्षा है।आज भव्य परेड,सैन्य अभ्यास और ध्वजारोहण किया जाता है।C.I.S.F कार्मिकों को बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कार दिया जाता है।C.I.S.F को 1983 में एक सशस्त्र बल का दर्जा मिला था लेकिन उससे पहले 1979 ई में बोकारो स्टील प्लांट में C.I.S.F के लगभग 1100 से 1900 जवानों ने बेहतर सुविधाओं की मांग की और विद्रोह के चलते हथियारों के साथ प्रदर्शन किया जिसे कुचलने के लिए सेना को बुलाया गया।24 से 27 जून 1979 ई में 3 घंटे की गोलाबारी के बाद सेना ने बलपूर्वक नियंत्रण किया।C.I.S.F के जवान खराब कार्य स्थिति,कम वेतन और सुविधाओं से नाखुश थे।🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏
#🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान ##viral #🌞 Good Morning🌞 #🥰मोटिवेशन वीडियो #CISF स्थापना दिवस⚔️🇮🇳🙏🇮🇳⚔️