#श्री हरि विष्णु
🙏।। श्रीहरि ।। 🙏
🧘 मन से भगवान् के स्वरूप का ध्यान, वाणी से भगवान् के नाम का जप और शरीर से भगवान् की सेवा करनी चाहिये । इस प्रकार निष्काम-भाव से चेष्टा करने से बहुत जल्दी भगवान् के दर्शन हो सकते हैं । 🧘
🎇समय बहुत बीत गया । अब भी नहीं चेतेंगे तो फिर कब चेतेंगे । अब आपको क्या करना बाकी है ? संसार के सब काम कर लिये । अब बचे हुए समय को भगवान् के अर्पण कर देना चाहिये, जिससे जन्म सफल हो जाय । नहीं तो, पीछे पछताना पड़ेगा । पीछे पछताने से कोई काम नहीं चलेगा । इसलिये जल्दी चेतना चाहिये । मनुष्य-जैसी दुर्लभ देह को पाकर तुच्छ भोगों के भोगने में समय को व्यर्थ नहीं गँवाना चाहिये । संसार के भोग तो पशु-योनि में भी मिल जाते हैं । मनुष्य का जन्म इन क्षणभंगुर, नाशवान् भोगों के लिये नहीं मिला है । यह केवल भगवान् में प्रेम कर भगवान् के दर्शन करने के लिये मिला है । अतः उसी काम की सिद्धि में अपना समय लगा देना चाहिये । 🎇


