ShareChat
click to see wallet page
search
*शैलेश कुमार दुबे बने जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी* *अजीतमल,औरैया।* ब्लाक क्षेत्र के आजुआपुर निवासी शैलेश कुमार दुबे को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई और सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। शुभचिंतकों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शैलेश कुमार दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की जिम्मेदारी को ईमानदारी व निष्ठा से निभाते हुए मानवाधिकार संरक्षण और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। #औरैया न्यूज़ #theakashurfakkibhaiya #theakashurfakki #वायरल न्यूज #🆕 ताजा अपडेट
औरैया न्यूज़ - ShareChat