ShareChat
click to see wallet page
search
#☝आज का ज्ञान || संकल्प से समाधान || 🌞 जीवन की किसी भी समस्या का समाधान भागने से नहीं अपितु संकल्प पूर्वक उसका सामना करने से ही निकलने वाला है। दुनिया का कोई भी लक्ष्य व्यक्ति के संकल्प से बड़ा नहीं होता है। जीवन में सदैव अनुकूलता बनी रहना संभव ही नहीं इसलिए प्रतिकूलताओं को अनुकूलता में बदलने वाले ही जीवन का वास्तविक आनंद उठा पाते हैं। प्रतिकूलताएं हमारे मार्ग में उतनी बाधक नहीं बनती हैं, जितना हम स्वयं के मार्ग में बाधा उपस्थित करते हैं। 🌞 जीवन है तो समस्याएं तो अवश्य आयेंगी क्योंकि प्रति क्षण परिवर्तन ही जीवन का स्वभाव है। समस्या उपस्थित होने से पहले ही उससे भयभीत होना मनुष्य को विवेकशून्य बनाकर उसके निर्णय लेने की क्षमता को बाधित कर देता है। प्रसन्नतापूर्वक प्रत्येक स्थिति का सामना करना सीखिए। समाधान हमारे ही पास है, बस हौसला बनाये रखना होगा। जीवन में एक बात सदैव याद रखना कि समस्या मुकरने से नहीं, मुकाबला करने से ही दूर होगी। *जय जय श्री राधे* 🙏🏻🌹🙏🏻🥀🙏🏻☘️🙏🏻🪻🙏🏻🌻🙏🏻💐🙏🏻🍁🙏🏻🌼🙏🏻🌞🙏🏻🪷🙏🏻❤️🙏🏻🌸🙏🏻🌷🙏🏻🌺🙏🏻
☝आज का ज्ञान - 35 F 35 F - ShareChat