बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों
अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी में जुटे हुए हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन 'बैटल ऑफ गलवान' से पहले सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। उनकी 23 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'तेरे नाम' को 27 फरवरी को फिर से थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म ने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और आज भी दर्शकों के बीच इसकी खास लोकप्रियता है। सलमान खान की यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को भावनाओं से जोड़ने और पुराने यादगार पलों को ताज़ा करने वाली है। #बॉलीवुड


