ShareChat
click to see wallet page
search
#🔯ज्योतिष #🔯दैनिक वास्तु टिप्स✅ #🔯वास्तु दोष उपायतीसरे भाव में गुरु कुंडली के तीसरे भाव में गुरु हो तो वह जातक को नीच स्वभाव का बना देता है. परंतु उसे सहोदर भ्राताओं का सुख भी प्राप्त होता है. तीसरे भाव का बृहस्पति जातक को समझदार और अमीर बनाता है, जातक अपने पूरे जीवन काल में सरकार से निरंतर आय प्राप्त करता रहता है. नवम भाव में स्थित शनि जातक को दीर्घायु बनाता है. यदि शनि दूसरे भाव में हो तो जातक बहुत चतुर और चालाक होता है. चतुर्थ भाव में स्थित शनि यह इशारा करता है कि जातक का पैसा और धन उसके अपने दोस्तों के द्वारा लूट लिया जाएगा. यदि बृहस्पति तीसरे भाव में किसी पापी ग्रह से पीडित है तो जातक अपने किसी करीबी के कारण बरबाद हो जाएगा और कर्जदार हो जाएगा. उपाय : 1. देवी दुर्गा की पूजा करें और कन्याओं अर्थात छोटी लड़कियों को मिठाई और फल देते हुए उनके पैर छू कर उनका आशीर्वाद लें. 2. चापलूसों से दूर रहें. #🔯नक्षत्रों के प्रभाव✨ #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔