Broken heart 💔 💔
865 views 6 months ago
#🆕 ताजा अपडेट जेल में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या उसी के बैरक में रह रहे अरुण चौधरी ने सिर पर पत्थर मारकर की थी। उस वक्त वह नींद में था। इधर, मंगलवार को उसके शव का डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल बोर्ड ने मैजिस्ट्रेट की निगरानी में एनआईटी-3 स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शव उसके पिता और चाचा को सौंप दिया गया। शव को लेकर परिवार जन अयोध्या के मिल्कीपुर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी अब्दुल रहमान की रविवार रात फरीदाबाद के नीमका स्थित जिला जेल में साथी बंदी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट ने सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या को अंजाम उस समय दिया गया, जब अब्दुल रहमान रात को करीब 2 बजे गहरी नींद में सोया हुआ था। इस मामले में दर्ज केस के मुताबिक, अब्दुल रहमान, जम्मू कश्मीर के गैंगस्टर अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट और सोएब रियाज को जेल की स्पेशल सेल में रखा गया था। आरोप है कि रात को करीब 2 बजे अरुण चौधरी ने नुकीले पत्थर से अब्दुल रहमान के सिर पर वार किया। तभी सेल में सोए बंदी सोएब रियाज की आंख खुल गई और उसने शोर मचाया।
10 likes
15 shares

More like this