⚠️ कुवैत और बहरीन में हाई अलर्ट, हमले की चेतावनी जारी
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच कुवैत और बहरीन ने हमलों को लेकर अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने सायरन सक्रिय कर दिए हैं और लोगों से शांत रहने के साथ नज़दीकी सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। साथ ही नागरिकों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने के लिए कहा गया है।
वहीं कुवैत की सेना ने जानकारी दी है कि देश पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बना हुआ है, जिनका एयर डिफेंस सिस्टम लगातार जवाब दे रहा है। सेना के अनुसार, अगर धमाकों की आवाज़ सुनाई देती है तो यह दुश्मन के हमलों को रोकने की कार्रवाई का हिस्सा है।
हमलों को रोकने के दौरान गिरे मलबे से कुवैत के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है।
#MiddleEastCrisis #BreakingNews #Kuwait #Bahrain #IranIsraelConflict #WorldNews #Alert #GlobalTension #NewsUpdate #ViralNews #🆕 ताजा अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #😭ईरान युद्ध के दिल दहला देने वाले दृश्य📽️🖼️ #😮दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर अटैक📽️


