ShareChat
click to see wallet page
search
#⚖️स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को HC से बड़ी राहत 🛑 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ़्तारी पर लगाई रोक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी गिरफ़्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है और अग्रिम ज़मानत याचिका पर फ़ैसला मार्च के तीसरे सप्ताह तक सुरक्षित रख लिया है। मामला उस एफ़आईआर से जुड़ा है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया था। मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उनके वकीलों ने अदालत में सभी उपलब्ध सबूत पेश किए। वहीं विरोधी पक्ष ने ज़मानत का विरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि आश्रम और गुरुकुल में छात्रों के शोषण को लेकर जो बातें फैलाई गईं, वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और इस पर अदालत में अपना पक्ष स्पष्ट किया गया है। अब इस मामले में अंतिम फैसला मार्च के तीसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है। #BreakingNews #AllahabadHighCourt #SwamiAvimukteshwaranand #UPNews #CourtUpdate #LegalNews #IndiaNews #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
⚖️स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को HC से बड़ी राहत - Juuedkhun स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ़्तारी पर लगाई रोक Juuedkhun स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ़्तारी पर लगाई रोक - ShareChat