ShareChat
click to see wallet page
search
#❤️जीवन की सीख #👫 हमारी ज़िन्दगी ‼️अपनी बात पर पक्के रहो..*✨‼️ 👩‍❤️‍👩आप अपनी बात पर दृढ़ रहो। एक बार जो अपना विचार कर लिया, उसपर पक्के रहो। यह बहुत मार्मिक बात है। *जो बार-बार बात कह देता है, फिर छोड़ देता है, वह परमात्मा की प्राप्ति नहीं कर सकता।* उसकी आदत खराब हो गयी है। इसलिये अपनी बात पर पक्के रहो। मर जाओगे, और क्या होगा ? एक बार तो मरना ही पड़ेगा। सदा जी तो सकते नहीं। अतः बात कह दी तो कह दी। अब चाहे सूर्य पूर्व की अपेक्षा पश्चिम में उदय हो जाय, पर प्रतिज्ञा नहीं छोड़ेंगे। ऐसा करने से वचनों में बड़ी शक्ति आती है। इससे दूसरों को भी लाभ होता है, खुद को भी लाभ होता है। इसलिये *अपनी आदत ऐसी बनाओ कि जो फैसला लिया है, उसका हम पालन करेंगे।* 👩‍❤️‍👩 ♦️भीष्मजी महाराज के ऊपर कितनी आफत आयी, गुरुजी (परशुरामजी)-के साथ युद्ध करना पड़ा, पर अपनी प्रतिज्ञा नहीं छोड़ी। पहले मुख से वचन मत निकालो, और वचन निकालो तो उसका पालन करो। भीष्मजी महाराज को दुःख कम नहीं आये। उन्होंने सब दुःख सहे, पर न विवाह किया, न राजगद्दी पर बैठे। जब युधिष्ठिरजी महाराज राजगद्दी पर बैठे, तब उन्होंने अपने प्राण छोड़े, अन्यथा इतने दिन शरशय्या पर पड़े रहे!♦️ 🙏*राम ! राम !! राम !!!🙏
❤️जीवन की सीख - ShareChat