ShareChat
click to see wallet page
search
Chatrapati Shivaji Maharaj : छत्रपति शिवाजी महाराज की आज पुण्यतिथि है. 03 अप्रैल 1680 के दिन उनकी मृत्यु रायगढ़ फोर्ट में हो गई थी. वह महान मराठा वीर थे. उन्होंने अपनी सूझबूझ और पराक्रम से मराठा साम्राज्य स्थापित किया. उनकी खासियतें वाकई प्रेरित करने वाली हैं। महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी का जन्म आज से 390 साल पहले हुआ था. आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें और कैसे हुआ था उनका राज्याभिषेक? शिवाजी भारत के महान् योद्धा एवं रणनीतिकार थे, जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी. उन्होंने कई सालों तक औरंगज़ेब के मुग़ल साम्राज्य से संघर्ष किया. सन 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ. वह छत्रपति बने। शिवाजी महाराज ने साल 1674 में रायगढ़ की गद्दी को संभाला था. ये पल उनकी जिदंगी में 44 साल की उम्र में आया था. उन्होंने युद्ध की कलाओं को ना केवल नए आयाम दिए बल्कि छापामार युद्ध की नयी शैली ही विकसित कर दी. उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया. फ़ारसी की जगह मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया। राजगद्दी संभालने से पहले शिवाजी को विरासत में सिर्फ 2 हजार सैनिकों की मराठा सेना मिली थी. उसे उन्होंने 10 हजार सैनिकों की फौज में तब्दील किया था। ऐसा माना जाता है कि गुरिल्ला युद्ध की नई तकनीकों को उन्होंने जन्म दिया था. इसकी मदद से उन्होंने मुगलों को कड़ी टक्कर दी थी. उन्होंने अपनी एक स्थायी सेना बनाई थी. उनकी मृत्यु के समय उनकी सेना में 30-40 हज़ार नियमित और स्थायी रूप से नियुक्त घुड़सवार, एक लाख पैदल सैनिक और 1260 हाथी थे. उनकी सेना तोपखानों से लैस थी। #शत शत नमन
शत शत नमन - ३ अप्रैल २०२६ मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज पुण्यतिथि पर सादर नमन MotivationabVideosApp Want INcrajastmam ३ अप्रैल २०२६ मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज पुण्यतिथि पर सादर नमन MotivationabVideosApp Want INcrajastmam - ShareChat