Praveen Kumar Yadav
1K views 4 months ago
भारतीय रिजर्व बैंक के 91 वे स्थापना दिवस की मैं आप सभी बैंककर्मियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 ई को हुई थी।भारत के अर्थतज्ञ बाबासाहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर जी ने भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना में अहम भूमिका निभाई हैं,उनके द्वारा प्रदान किये गए दिशा-निर्देशों या निर्देशक सिद्धान्त के आधार पर भारतीय रिज़र्व बैंक बनाई गई थी।भारतीय रिजर्व बैंक को बैंकों का बैंक कहा जाता है।बैंक कि कार्यपद्धती या काम करने शैली और उसका दृष्टिकोण बाबासाहेब ने हिल्टन यंग कमीशन के सामने रखा था,जब 1926 में ये कमीशन भारत में रॉयल कमीशन ऑन इण्डियन करेंसी एण्ड फाइनेंस के नाम से आया था तब इसके सभी सदस्यों ने बाबासाहेब ने लिखे हुए ग्रन्थ दी प्राब्लम ऑफ़ दी रुपी - इट्स ओरीजन एण्ड इट्स सोल्यूशन (रुपया की समस्या - इसके मूल और इसके समाधान) की जोरदार वकालात की,उसकी पृष्टि की।ब्रिटिशों की वैधानिक सभा (लेसिजलेटिव असेम्बली) ने इसे कानून का स्वरूप देते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 का नाम दिया गया।प्रारम्भ में इसका केन्द्रीय कार्यालय कोलकाता में था जो सन् 1937 में मुम्बई आ गया।संजय मल्होत्रा जी भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान में 26 वे गवर्नर हैं,जिन्होंने 11 दिसम्बर 2024 को पदभार ग्रहण किया था।संजय मल्होत्रा (जन्म:14 फरवरी 1968) राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।सर ओसबोर्न स्मिथ रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर थे।पूरे भारत में रिज़र्व बैंक के कुल 29 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जिनमें से अधिकांश राज्यों की राजधानियों में स्थित है.🙏🙏🙏 ##viral #🥰मोटिवेशन वीडियो #🌞 Good Morning🌞 #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #🇮🇳💙RBI स्थापना दिवस 🇮🇳💙
13 likes
10 shares

More like this