बंसी की धुन मंद सुनाए
अधरन पर मुस्कान सजाए
मोर मुकुट माथे पर सोहे
सबका मन नटखट ये मोहे
यशोदा का वो लाड दुलारा
माखन चोर जगत का प्यारा
दीनदुखी का हाथ थामता
भक्तों के सब कष्ट काटता
हे गोपाला शरण तिहारी
महिमा तेरी सबसे न्यारी
चरण कमल में शीश झुकाऊं
तेरा ही बस नाम ध्याऊं!!
माधव 🙏 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️



