#☝आज का ज्ञान
🌟 || सौभाग्य का निर्माण करें ||🌟
पुरुषार्थ से ही भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है। किस्मत से मिलता अवश्य है, लेकिन केवल उतना, मेहनत करने वाले जितना छोड़ देते हैं। मेहनत की अपेक्षा केवल किस्मत में ज्यादा विश्वास रखने से जीवन में कुछ श्रेष्ठ की प्राप्ति नहीं की जा सकती है। किसी की शानदार कोठी देखकर लोग ये तो कह उठते हैं कि काश अपनी किस्मत भी ऐसी होती लेकिन वे यह भूल जाते हैं, कि ये शानदार कोठी, शानदार गाड़ी किसी को भी केवल किस्मत ने ही नहीं दी अपितु इसके पीछे उसकी कड़ी मेहनत भी रही है।
यद्यपि जीवन में किस्मत का भी अपना महत्व है। ये भी कहना उचित नहीं कि किस्मत का कोई स्थान ही नहीं, कोई महत्व ही नहीं। मेहनत करने के बाद किस्मत पर आश रखी जा सकती है, लेकिन खाली किस्मत के भरोसे सफलता प्राप्त करने से बढ़कर कोई दूसरी नासमझी नहीं हो सकती है। जीवन में एक बात अवश्य याद रखना कि पुरुषार्थ ही श्रेष्ठ भाग्य का निर्माणकर्ता भी होता है।🖋️
जय श्री राधे कृष्ण
⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥


