ShareChat
click to see wallet page
search
एलपीजी गैस एजेंसी का जिला प्रशासन टीम ने किया औचक निरीक्षण, जाँच के दरमियान टीम ने एजेंसी व्यवस्था संतोषजनक पाई जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी में एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर कराई जा रही है गैस बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 16 मार्च 2026)। जिला प्रशासन और परिहारा थाना की संयुक्त टीम ने सोमवार को परिहारा स्थित मेसर्स रामज्योति इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एजेंसी कार्यालय के कागजात, स्टॉक रजिस्टर तथा गैस वितरण व्यवस्था की जांच की। जांच के बाद प्रशासनिक टीम एजेंसी की व्यवस्था से संतुष्ट दिखी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी में एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौजूद ग्राहकों से भी बातचीत कर गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में कहीं भी अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिली है। अधिकारियों ने एजेंसी संचालक को उपभोक्ताओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Begusarai_jankranti_News
moj_content - स्वतघ् जनक्रान्ति हिन्दी M/s- RAMJYOTI INDANE GRAMII  बुलेटिन न्यूज INDIAN OIL CORPORATION LTD. प्रोप्राईटरकानाम पुष्पतताकुमारी  At PO PARIHARA, PS-BAKHRI, DIS:BEGUSARAI Euta- ೯ಣ ದಾಕ 777 a aa n 43   Mar 16, 2026 3:17:50 PM Parihara Munger Division Bihar स्वतघ् जनक्रान्ति हिन्दी M/s- RAMJYOTI INDANE GRAMII  बुलेटिन न्यूज INDIAN OIL CORPORATION LTD. प्रोप्राईटरकानाम पुष्पतताकुमारी  At PO PARIHARA, PS-BAKHRI, DIS:BEGUSARAI Euta- ೯ಣ ದಾಕ 777 a aa n 43   Mar 16, 2026 3:17:50 PM Parihara Munger Division Bihar - ShareChat