#☝आज का ज्ञान #🙏🏻आध्यात्मिकता😇
🌟 मात्र 2 मिनट का दैनिक अभ्यास और इस जन्म में भगवद्-प्राप्ति निश्चित! 🌟
श्रीमद्भागवत पुराण साक्षी है कि राजा खट्वांग को केवल दो घड़ी में भगवान के दर्शन हो गए थे। यह तीनों प्रार्थनाएँ वेदों और पुराणों का सार हैं। यदि आप प्रतिदिन केवल दो मिनट निकालकर सच्चे मन से ये तीन प्रार्थनाएँ करें, तो प्रभु की प्राप्ति इसी जन्म में संभव है।
👇 वे तीन चमत्कारी प्रार्थनाएँ 👇
1️⃣ पहली प्रार्थना (रात को सोते समय): 🛌
‘‘हे मेरे प्राणनाथ गोविंद! जब मेरी मौत आवे और मेरे अंतिम सांस के साथ, जब आप मेरे तन से बाहर निकलो तब आपका नाम उच्चारण करवा देना। भूल मत करना।’’ 🙏
2️⃣ दूसरी प्रार्थना (प्रातःकाल उठते ही): ☀️
‘‘हे मेरे प्राणनाथ! इस समय से लेकर रात को सोने तक, मैं जो कुछ भी कर्म करूँ, वह सब आपका समझ कर ही करूँ और जब मैं भूल जाऊँ, तो मुझे याद करवा देना।’’ 🙏
3️⃣ तीसरी प्रार्थना (स्नान व तिलक के बाद): 🕉️
‘‘हे मेरे प्राणनाथ! गोविंद! आप कृपा करके मेरी दृष्टि ऐसी कर दीजिये कि मैं प्रत्येक कण-कण तथा प्राणीमात्र में आपका ही दर्शन करूँ।’’ 🙏
⚠️ आवश्यक सूचना:
इन तीनों प्रार्थनाओं को लगातार तीन महीने तक करना अनिवार्य है। तीन महीने के बाद यह आपका स्वभाव बन जाएगा और अभ्यास स्वतः होने लगेगा।
आज ही से आरम्भ करें!
जय श्री गोविन्द! ✨


