ShareChat
click to see wallet page
search
#☝आज का ज्ञान #🙏गीता ज्ञान🛕 🛐भक्ति का प्रचार भक्तों का काम है -🛐 🌍संसार में भक्ति का प्रचार करना भक्तों का काम है । भगवान् उसमें सहायता देते हैं, किन्तु काम यह भक्तों का है । भगवान् की भक्ति का प्रचार भगवान् का कर्तव्य नहीं है । भगवान् ने कहा है-🌍 य इमं परमं गुह्यं मद्भक्तेष्वभिधास्यति । भक्तिं मयि परां कृत्वा मामेवैष्यत्यसंशयः ॥ ( गीता १८ । ६८ ) 👩‍❤️‍👩जो पुरुष मुझमें परम प्रेम करके इस परम रहस्ययुक्त गीताशास्त्र को मेरे भक्तों में कहेगा, वह मुझको ही प्राप्त होगा- इसमें कोई सन्देह नहीं है ॥ हम किसी को शारीरिक आराम पहुँचायें यह तो सेवा है और यह परम सेवा है । 👩‍❤️‍👩 ‼️हरेक आदमी जो दलाली करके सौदा पटाता है, यह सौदा पटाये । हरेक व्यक्ति को पुस्तक देकर, सत्संग में लाकर भगवान् में लगाये । सदाचार और ईश्वर दो बातों का विस्तार करे । ईश्वर का सच्चा भक्त वही है जो इसे अपना कर्तव्य माने । एक-दूसरे से मिले तब खूब मुग्ध होवे, मानो भगवान् ही मिल गये । एक बात बड़ी महत्त्व की है-परमात्मा को प्राप्त महापुरुष से हम मिलें और भगवान् के मिलन के समान खूब प्रसन्न होवें तो भगवान् के मिलने में विलम्ब नहीं है । ‼️ 🙏जय श्री कृष्ण 🙏
☝आज का ज्ञान - ShareChat